फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खाटू में उड़ रही धूल मोहे प्यारी लगे...

Thu, 01 May 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-15श्याम जागरण में यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। स्रोेत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। श्री श्याम अरदास मंडल नारनौल के तत्वावधान पुरानी मंडी में नवीन शास्त्री के निवास स्थान पर श्याम बाबा का साप्ताहिक कीर्तन किया गया। इसमें श्याम बाबा का दरबार रंग बिरंगी लाइटो व फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन

गगन शर्मा द्वारा मुख्य यजमान खुशीराम कौशिक व उनकी धर्मपत्नी ने परिवार सहित बाबा की अखंड ज्योति प्रज्वलित की। गौरव म्यूजिक ग्रुप द्वारा सुनील कुमार ने गणेश वंदना गाकर जागरण का शुभारंभ किया। इसके बाद गायक कलाकार परमानंद वर्मा ने बाबा तेरे भक्तों ने ज्योत जलाई। राजेंद्र सैनी ने अनोखी थारी झांकी, दीपक दीवान ने करुणा मई कृपा मय मेरी दया मई राधा, नारायण शर्मा ने खाटू में उड़ रही धूल मोहे प्यारी लगे, संजय गोयल ने हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। भजन गायक में मंजू यादव, नवीन शास्त्री, मुरारी लाल शर्मा आदि शामिल थे। इस अवसर पर विनोद राव, राकेश कौशिक, मीना देवी, संगीता देवी, कुशाल कौशिक, कोमल, उमा, राधिका, दिव्या, हेमा, जयदेव, मयंक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें