फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव सिसोठ में साइबर अपराध के खिलाफ किया जागरूक

Thu, 01 May 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- कानूनी जागरूकता शिविर में प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थी एवं शिक्षक--स्रोत- ह
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग की कानूनी साक्षरता समिति द्वारा गांव सिसोठ में कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों व ग्रामीणों को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक करते हुए बचाव के उपाय भी बताए गए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया। विधि पीठ के अधिष्ठाता डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा विश्वविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और ज्ञान-साझाकरण की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पंफलेट और स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की। कार्यक्रम में एलएलबी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस मौके पर डॉ. ज्योत्सना, डॉ. प्रवीण, मनीषा, प्रेम लता, सुमित्रा, दया राम, कुलदीप, राजेश, महेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें