फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुझे बेल्ट से पीटा, मैं सच्ची हूं...’

Mon, 07 Jul 2014 01:06 AM IST
नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मित्रपुरा नांगलिया की दो बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। मृतका की मां ने अपने दामाद और समधिन के खिलाफ बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मृतका ने सुसाइड नोट में सास और पति को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


मृतका प्रभजीत कौर की मां परमजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि शनिवार को दामाद का फोन आया और घर आने की बात कही। वह उसी समय बेटे बलजीत को साथ लेकर मित्रपुरा पहुंची तो पता चला कि उनका पारिवारिक झगड़ा था। काफी समझाने पर भी बात नहीं बनी। दोपहर बाद पता चला कि प्रभजीत ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

पता लगने के बाद भी उसका दामाद और परिवार के लोग प्रभजीत को इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले गए। बेटे बलजीत ने अपनी बहन को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रभजीत को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे बहरोड़ के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। करीब तीन-चार घंटे बाद ही प्रभजीत ने दम तोड़ दिया। मृतक के शव को लेकर पुलिस रविवार सुबह नारनौल के सामान्य अस्पताल में पहुंची और पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में फैजाबाद चौकी इंचार्ज धर्म सिंह ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर मित्रपुरा निवासी उसके पति जगदीप सिंह (गोगी) और सास कुलदीप कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पति और सास को ठहराया जिम्मेदार
सामान्य अस्पताल से रेफर करने के बाद एंबुलेंस में ले जाते समय प्रभजोत ने अपने भाई को सुसाइड नोट पकड़ाया था। सुसाइड नोट में प्रभजोत ने अपने पति और सास पर तंग करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही चोरी का इल्जाम लगाने और पिटाई करने की भी बात लिखी है। मृतका की मां परमजीत कौर ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को बेल्ट से पीटा गया। उसकी कमर और पैर पर चोट के निशान हैं। शादी को आठ साल बीत गए, आज तक कोई बात नहीं हुई। अचानक इस तरह की घटना से वह आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें