फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पति-पत्नी ने किया युवक का अपहरण 4 घंटे में सुलझी गुत्थी, अपहृत बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में एक महिला और उसके पति ने साथियों के साथ मिलकर एक युवक का अपहरण कर लिया। पुलिस ने महज चार घंटे में मामले को सुलझा लिया और अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला और उसके पति की पहचान कर ली है व उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में इस मामले में हनीट्रैप का एंगल भी सामने आ रहा है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह गांव धोली झाखड़ी के कुछ लोग थाने में अपहरण की शिकायत लेकर पहुंचे थे। शिकायत में बताया कि गांव के दो युवक सुनील और एक निजी स्कूल में ड्राइवर विनोद को एक परिचित महिला ने फोन करके बुलाया था।
शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे विनोद को रेवाड़ी जिले के गांव गुलावला और कुकसी के बीच रास्ते में बुलाया गया। जहां महिला ने उसके पति और चार साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

वहीं साथ गया दूसरा युवक सुनील किसी तरह वहां से निकलकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने महिला, पुरुष व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी।
सदर थाना पुलिस और सीआईए टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। इसी दौरान अपहरणकर्ताओं की ओर से फिरौती के लिए फोन आने लगे। पुलिस ने इन कॉल्स को ट्रेस करते हुए साइबर टीम की मदद से लोकेशन ट्रैक की।
वहीं लोकेशन दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास मिलने पर टीम ने आरोपियों का पीछा किया। जब पुलिस टीम जब रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र की साबी नदी के पुल के पास पहुंची तो आरोपियों ने पीछा होते देख चलती गाड़ी से अपहृत युवक विनोद को नीचे फेंक दिया और मौके से भाग गए।
जांच अधिकारी एसआई उज्ज्वल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले के पीछे महिला, उसका पति और उनके कुछ साथी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में इस मामले में हनीट्रैप का एंगल भी सामने आ रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें