फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस के दामों में बढ़ोतरी आम आदमी की थाली पर प्रहार : राजवती

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी ने आम आदमी की थाली पर प्रहार किया है। इस बढ़ोतरी के खिलाफ महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती ने कड़ा विरोध जताया है। डॉ. राजवती ने कहा कि भाजपा सरकार अच्छे दिन का वादा करके सत्ता में आई थी लेकिन आज वह जनता के आंसू निकालने का काम कर रही है। गैस सिलिंडर के 60 रुपये महंगे होने का असर सीधे आम गृहिणी और मध्यम-आय वर्ग पर पड़ा है। यह बढ़ोतरी केवल पूंजीपतियों की तिजोरी भरने का काम है, आमजन के लिए इसे बर्दाश्त करना असंभव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें