फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम में रूके मजदूरों ने की भूख हड़ताल, अधिकारियों के समझाने के बाद माने

विज्ञापन
शेल्टर होम में बैठे मजदूर - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। मंढाणा शेल्टर में रुके प्रवासी मजदूरों ने वीरवार को भूख हड़ताल कर दी। ये 15 प्रवासी मजदूर 26 मार्च से रुके हुए हैं। ये मजदूर राजस्थान के रहने वाले हैं। मामला संज्ञान में आने पर ईओ अभय सिंह, सदर थाना प्रभारी के पर पहुंचे और मजदूरों को समझाया। उसके बाद वे लोग किसी प्रकार से माने।
विज्ञापन

महिलाओं और पुरुषों ने कहा कि वे लंबे समय से यहां रुके हुए हैं। उन्हें घर जाने दिया जाए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नप ईओ अभय सिंह, सदर थाना प्रभारी महेश ने प्रवासी मजदूरों की समस्या सुनी। प्रवासी मजदूरों ने कहा कि वे लंबे समय से यहां रुके हुए हैं। अब उन्हें किसी प्रकार से घर पहुंचाने का इंतजाम किया जाए। मजदूरों की समस्या सुनने के बाद थाना प्रभारी व ईओ ने मजदूरों को काफी समझाया। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश के बाद उन्हें घर भेजवा दिया जाएगा। जब तक सरकार के आदेश नहीं आते है उन्हें शेल्टर होम में रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि खाने-पीने व अन्य किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उसके बारे में सूचित करें समाधान किया जाएगा। इसके बाद प्रवासी मजदूरों ने भूख हड़ताल खत्म की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें