अस्पताल में मरीज की जांच करता हुआ
- फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। कोविड-19 के संदिग्धों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग जिले में अलग-अलग जगहों से 576 सर्दी, बुखार व खांसी के लिए मरीजों का सैंपल ले चुका है। इसमें से 519 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में अभी तक की रिपोर्ट जिले के लोगों के लिए राहत भरी है। कोई मरीज कोरोना का नहीं है।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को 36 मरीजों का सैंपल लिया गया था। उनकी बुधवार देर शाम को रिपोर्ट मिली थी। सभी रिपोर्ट निगेटिव हैं। बुधवार को 57 मरीजों की रिपोर्ट वीरवार शाम तक आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए सैंपलिंग जिले में अलग-अलग हिस्सों से और हर प्रकार के व्यक्तियों से ली जा रही है। डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि सीएचसी सेंटरों से गांव के लोगों के भी सैंपल कलेक्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच रिपोर्ट जिले में कोरोना वायरस का कोई मरीज नहीं मिला है। कोरोना को लेकर नौ अप्रैल से सैंपलिंग शुरू हुई थी और 22 अप्रैल तक 576 का सैंपल लिया गया है। ऐसे में विभाग बड़े स्तर पर सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की सैंपलिंग करा रहा है। जिससे कोविड-19 का कोई मरीज हो तो पता चल सके। अभी तक जिले में 576 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।