नारनौल। महाराजा दक्ष प्रजापति के जयकारों के साथ शनिवार को जिला महेंद्रगढ़ के नागरिक हिसार में महाराजा दक्ष प्रजापति जी की स्मृति में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में पहुंचे। यह कार्यक्रम संत महापुरुष सम्माल्व एवं विचार प्रसार योजना के तहत हरियाणा सरकार की ओर से आयोजित किया गया था।
महेंद्रगढ़ से नागरिक बसों में बैठकर सुबह 5.30 बजे रवाना हुए व 9.30 बजे गुरु दक्ष आईटीआई आर्य नगर हिसार में आयोजित इस राज्यस्तरीय समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहे, जबकि हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में नागरिकों ने मुख्यमंत्री के विचारों को सुना। हरियाणा सरकार द्वारा संतों और महापुरुषों को सम्मान देने के लिए यह योजना चलाई गई है ताकि नई पीढ़ी हमारे महापुरुषों के विचारों और आदर्शों से अवगत हों और उनके पद चिह्नों पर चलें।