फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: नगरपालिका में DMC व SDM की उपस्थिति में जमकर हुआ हंगामा, MLA पर लगे अवैध अतिक्रमण कराने के आरोप

Fri, 05 Apr 2024 02:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ की नगरपालिका में बैठक के दौरान नपा प्रधान की ओर से सचिव द्वारा विधायक व पूर्व विधायक के नाम पर अवैध कब्जे कराने के आरोपों के बारे में डीएमसी व एसडीएम के सामने रखा। साथ ही सचिव से इसका जवाब मांगा तो तीनों अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं थी।
 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ की नगरपालिका में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ की नगरपालिका के प्रधान पर विधायक व पूर्व विधायक के नाम पर अवैध कब्जे कराने के सचिव द्वारा लगाए गए आरोप के बाद शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुई बैठक में डीएमसी महाबीर प्रसाद, उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार, नपा सचिव प्रशांत पारासर, एमई दिनेश कुमार उपस्थित थे।

विज्ञापन


बैठक में पार्षदों ने नपा सचिव, एमई व जेई पर काम न करने का आरोप लगाते हुए खूब सवाल जवाब किए। वहीं बैठक के दौरान नपा प्रधान की ओर से सचिव द्वारा विधायक व पूर्व विधायक के नाम पर अवैध कब्जे कराने के आरोपों के बारे में डीएमसी व एसडीएम के सामने रखा। साथ ही सचिव से इसका जवाब मांगा तो तीनों अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं थी।

विज्ञापन


डीएमसी महाबीर प्रसाद ने बीच बचाव करते हुए जल्द शहर के विकास शुरू कराने की बात कही। इसके बाद जब नपा सचिव बैठक से बाहर आए तो पार्षदों की ओर से अवैध कब्जों के बारे में विधायक व पूर्व विधायक पर लगाए गए आरोपों को लेकर पूछताछ की गई तो पार्षदों व जेई के बीच खूब तू-तू, मै-मैन हुई। पार्षदों की ओर से डीएमसी व एसडीएम को बताया कि यहां बैठे अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। पिछले 20 माह के कार्यकाल में कोई भी योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है जो सभी अधिकारियों की लापरवाही है।
विज्ञापन


नगरपालिका के प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि डीएमसी साहब मैं जेसीबी लेकर आ गया हूं जो बाहर खड़ी है। सबसे पहले मेरे द्वारा कराए गए अवैध कब्जों को तोड़ा जाए इसमें वह पूरा सहयोग करेगा। लेकिन सचिव से जरा पूछताछ तो करें कि कौनसे कब्जे उन्होंने कराए हैं। इसपर सचिव प्रशांत पारासर कोई जवाब भी नहीं दे पाए। बैठक के दौरान उपस्थित पार्षदों ने डीएमसी व एसडीएम के समक्ष ही सचिव व जेई से खूब सवाल किए। लेकिन नपा के अधिकारी पार्षदों के सवालों के जवाब देने से बचते नजर आए। दोपहर एक बजे डीएमसी ने जब जेई से पूछा कि शहर में वर्तमान में कौनसे काम चल रहे हैं तो जेई ने बताया कि पेंचवर्क कराए जा रहे हैं। इसपर डीएमसी ने चार-पांच पार्षदों के साथ जाकर मौका मुआयना करने के आदेश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें