फोटो संख्या:75- राजकीय महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर परिक्षार्थियों की जांच करते टीम--सं
- फोटो : जांच करते आसीवन एसओ अजय कुमार सिंह।
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के सुबह व शाम के सत्र में 39 परीक्षा केंद्रों पर 12801 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल ने कहा कि वीरवार को दूसरे दिन महेंद्रगढ़ के 26 व 13 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्र में आयोजित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की अध्यापक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। एचटेट लेवल-1 की परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़ में 13 व लेवल 2 में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर जैमर लगाए गए थे और सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए थे।
वहीं हर केंद्र पर महिला व पुरुष पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया था। परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में जाने दिया गया। लेवल 2 की परीक्षा 26 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हुई। इसमें 11101 में से 9703 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। जबकि 1398 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लेवल एक की परीक्षा के लिए 13 केंद्रों पर दोपहर तीन बजे से शाम 5.30 बजे तक 3791 में से 3098 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 693 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
फोटो संख्या:75- राजकीय महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर परिक्षार्थियों की जांच करते टीम--सं- फोटो : जांच करते आसीवन एसओ अजय कुमार सिंह।