फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा रद, हजारों को दोबारा देनी परीक्षा

Sun, 15 Nov 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 3 पीजीटी की परीक्षा रद होने के कारण जिले में हजारों अभ्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन


इससे अभ्यार्थियों में खासी नाराजगी दिखाई दे रही है। पहले भी विवादों में रही एचटेट जींद में पेपर लीक होने के कारण रद कर दी है। वहीं आज रविवार को होने वाली परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है वह पहले की भांति ऐसे ही आयोजित की जाएगी।

पीजीटी लेवल- 3 के लिए जिला में 39 सेंटर बनाए गए थे। इनमें करीब 6445 बच्चों ने परीक्षा दी। दो केंद्र आनलाइन तथा अन्य केंद्रों पर ओएमआर सीट पर परीक्षा दी गई। शनिवार को  जिले में तो परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई लेकिन जींद में पेपर लीक होने के चलते इस परीक्षा को रद कर दिया।
विज्ञापन


जहां पहली बार गृह जिला में परीक्षा आयोजित किए जाने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम रहे और परीक्षार्थियों में खुशी थी वहीं वह खुशी थोड़े देर में ही रफूचक्कर हो गई। जैसे ही पेपर रद होने की सूचना मिली तो परीक्षार्थियों में खासी नाराजगी देखी गई।

ये रही सेंटरों की स्थित
जिला में कुल सेंटर       39
ओएमआर सीट पर पेपर    37
आन लाइन परीक्षा केंद्र     02
कुल बच्चे              6445
--दो आन लाइन सेंटर
डीएवी कनीना       105 बच्चे
आरपीएस बलाना    176 बच्चे
--------
-सुरक्षा के रहे चाक चौबंद इंतजाम
परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम सभी सेंटरों पर रहे। वहीं एसपी  मनीषा चौधरी, डीएसपी तान्या सिंह सहित अन्य डीएसपी ने परीक्षा केंद्रों का  जायजा लिया। एसपी मनीषा चौधरी ने परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही शहर के तीन  सेंटरों का दौरा कर लिया था। दो घंटे पहले ही पुलिस कर्मचारी परीक्षा  केंद्रों पर तैनात कर दिए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर करीब 30 पुलिस  कर्मचारी तैनात किए गए थे। वहीं ड्यूटी इंचार्ज के पास वाकी टाकी व  वायरलेस भी थी।

नहीं ले जाने दिया गया कोई भी सामान
परीक्षा  केंद्रों के अंदर प्रवेश करते समय कोई भी सामान परीक्षार्थियों को अंदर  नहीं ले जाने दिया गया। परीक्षार्थियों से सारा सामान परीक्षा केंद्रों के  बाहर ही रखवा दिया गया। परीक्षा केंद्र के अंदर केवल परीक्षार्थी को रोल  नंबर, आईडी कार्ड व पैन ही ले जाने दिए गए। जिसके कारण कई परीक्षार्थियों  को असुविधा भी हुई।

आईडी कार्ड नहीं तो नहीं हुआ प्रवेश
शहर के कई  केंद्रों पर बच्चे अपना आईडी कार्ड नहीं लाए थे। जिसके कारण ऐसे  परीक्षार्थियों को अंदर नहीं जाने दिया गया। बाद में उन्होंने जैसे-तैसे  करके अपना आईडी कार्ड घर से मंगवाया, जिसके बाद ही ऐसे परीक्षार्थियों को  अंदर जाने दिया गया।

बनाया गया था कंट्रोल रूम
परीक्षा को  सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग ने भी डीईओ कार्यालय  में कंट्रोल रूम बनाया हुआ था। जिसमें किसी भी प्रकार की परीक्षा संबंधी  समस्या आने पर उसका समाधान किया गया।
''जिला में परीक्षा शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हुई। वे सुबह से ही परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रही थी।  कहीं भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई। -मनीषा चौधरी, एसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें