फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बेटियों को गर्भाशय कैंसर से बचाएगा एचपीवी टीका

Wed, 01 Apr 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से प्रदेश की बेटियों को गर्भाशय के कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण मुहिम चलाई जा रही है। अभिभावक से अपील की जा रही है कि वे किशोरियों को यह टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन


उपयुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिले में 28 फरवरी 2026 से राष्ट्रीय मानवीय पैपिलोमा विषाणु (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का सफल आगाज हो चुका है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक जिले की लगभग 278 किशोरियों को यह सुरक्षा टीका लगाया जा चुका है। सरकार का लक्ष्य जिले की हर पात्र किशोरी को इस गंभीर बीमारी के प्रति प्रतिरक्षित करना है, जिसके लिए यह विशेष अभियान अगले दो माह तक निरंतर जारी रहेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि यह विषाणु एक सामान्य संक्रमण है जो महिलाओं के प्रजनन तंत्र को प्रभावित करता है और यही आगे चलकर गर्भाशय के निचले भाग के कैंसर का मुख्य कारण बनता है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आमजन और विशेषकर अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के सुरक्षा का संकल्प को मजबूत करें और अपनी 14 से 15 साल तक की बेटियों को इस अभियान में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें