महेंद्रगढ़। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिसोठ में हाउसिंग बोर्ड रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रधान शमशेर सिंह ने की। बैठक का संचालन कमेटी सचिव मास्टर नित्यानंद ने किया। कमेटी के प्रेस सचिव मुकेश चौहान ने बताया कि काॅलोनी को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
शमशेर सिंह व सचिव नित्यानंद मास्टर ने बताया कि कॉलोनी में जो स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं उसको दो दिन में ठीक करवा दिया जाएगा। कमेटी सदस्य गोपीचंद व एडीओ रविंद्र कुमार ने कॉलोनी में रिचार्ज बोर करवाने के बारे में सुझाव दिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शिवलाल, सूबेदार सतबीर, संजय यादव, राकेश मास्टर, कृष्ण हेड मास्टर, नरेंद्र दरोगा, डॉ. प्रदीप, डॉ. कुलदीप, डॉ. राजेश मौजूद रहे।