फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होटल का छज्जा गिरा, बाल बाल बचे लोग

Tue, 13 Jan 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के बहरोड़ चौक के पास स्थित पुराने होटल अशोका की इमारत का आगे का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। रात को गिरने से जोरदार धमाका हुआ जिससे आसपास के घरों के लोग बाहर निकल गए।
विज्ञापन

वहीं कुछ ही देर में काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। बता दें कि होटल अशोक प्लाजा लंबे समय बंद पड़ा है और इसकी इमारत जर्जर हालत में है। अब रात को अचानक छज्जा और सामने का बड़ा हिस्सा गिर गया वहीं, पिज्जा कैफे के बाहर रखा काउंटर, फर्नीचर और अन्य सामान मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।
राहत की बात यह रही कि उस समय लोग दुकान में मौजूद नहीं थे। अगर दिन में हादसा होता तो पिज्जा कैफे में कॉलेज के छात्र हर समय मौजूद रहते थे जिसकी वजह से बड़ा हादसा हो सकता था। होटल का छज्जा गिरने बिजली के तार भी टूट गए थे जिससे रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें