फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आयुर्वेदिक कॉलेज में बनेंगे हॉस्टल, 500 विद्यार्थियों के रहने की होगी व्यवस्था

विज्ञापन
फोटो नंबर-10बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में एवं अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। गांव पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। कॉलेज में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने करीब 134 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।
विज्ञापन

इस राशि से कॉलेज परिसर में छात्राओं और छात्रों के लिए अलग-अलग हॉस्टल बनाए जाएंगे। इसके अलावा आधुनिक लैब, बड़े लेक्चर हॉल, बहुउद्देशीय हॉल और स्टाफ क्वार्टर सहित कई सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
इस परियोजना के तहत करीब 500 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर में ही रहने की सुविधा मिलेगी और उन्हें पढ़ाई के लिए बाहर आवास तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के लिए भी आवासीय क्वार्टर बनाए जाएंगे। वहीं, आधुनिक लैब और लेक्चर हॉल बनने से विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रैक्टिकल के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।
कॉलेज के प्राचार्य एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रीनिवास गुज्जरवार ने बताया कि सरकार ने निर्माण कार्य के लिए करीब 134 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपी गई है।
फिलहाल विभाग की ओर से निर्माण कार्य की ड्राइंग तैयार की जा रही है। ड्राइंग तैयार होने और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।
हॉस्टल और अन्य सुविधाओं का विस्तार होने से कॉलेज के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही आधुनिक शैक्षणिक ढांचा तैयार होने से आयुर्वेदिक शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
2011 में हुआ था शिलान्यास, 2022 में शुरू हुई पढ़ाई
बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया था। कॉलेज भवन का निर्माण 2017 में पूरा हुआ। इसके बाद 13 नवंबर 2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसका उद्घाटन किया था। हालांकि, यहां बीएएमएस की पढ़ाई शुरू होने में विद्यार्थियों को करीब पांच साल और इंतजार करना पड़ा। वर्ष 2022 में पहली बार बीएएमएस की कक्षाओं के लिए दाखिले शुरू हुए।
बीएएमएस की 63 सीटों पर हो चुके हैं दाखिले
कॉलेज में बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) का कोर्स करवाया जाता है। शुरुआत में यहां 100 सीटों पर दाखिले हुए थे। बाद में सीटों की संख्या घटकर 70 और फिर 30 रह गई। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) ने 63 सीटों की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें