फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होजरी एंड गारमेंट्स होलसेल एसोसिएशन ने रेल मांगों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो नंबर-08नारनौल स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
नारनौल। यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने की मांग को लेकर होजरी एंड गारमेंट्स होलसेल एसोसिएशन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम स्टेशन अधीक्षक नारनौल को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ की ओर से लंबे समय से उठाई जा रही रेल मांगों का भी समर्थन किया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि रेवाड़ी, नारनौल, रींगस, फुलेरा रेलखंड से प्रतिदिन हजारों यात्री एवं व्यापारी सफर करते हैं, लेकिन लंबे समय से इस मार्ग की उपेक्षा के कारण क्षेत्र को अपेक्षित रेल सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
एसोसिएशन ने दादर-श्री माता वैष्णो देवी रेलसेवा का नियमित संचालन, खाटू नगरी एक्सप्रेस के नाम से जयपुर, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, दिल्ली, हरिद्वार के बीच दैनिक रेलसेवा शुरू करने तथा दिल्ली से कोटा, उदयपुर, उज्जैन, इंदौर, भोपाल और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के लिए नई लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को आरपीसी रेलमार्ग से संचालित करने की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में एसोसिएशन के प्रधान मुकेश जिंदल, सचिव मोहित जिंदल, नरेश मित्तल, पूनम फौजदार तथा राजीव जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें