फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजस्थान, यूपी के घोड़े व ऊंट की दौड़ और बकरियों का नृत्य ने बांधा समा

विज्ञापन
फोटो संख्या:60- बाबा मोलड़नाथ मेले में बकरे का नृत्य करवाता प्रतिभागी--संवाद
विज्ञापन
कनीना(नारनौल)। श्रीश्री 1008 बाबा मोलड़नाथ मेले के अवसर पर ऊंट व घोड़ों की दौड़ और बकरियों का नृत्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। राजस्थान व उत्तरप्रदेश से भी पशुपालकों ने पहुंचकर करतब दिखाए। बाबा के धाम पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया। ऊंटों की दौड़, घोड़ियों की दौड़ व चाल, बकरियों के नृत्य ने सभी का मनोरंजन किया। 13 ऊंटों ने भाग लिया।
विज्ञापन


राजस्थान के गांव बगड़ निवासी अशोक का ऊंट नृत्य में प्रथम
राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव बगड़ निवासी अशोक का ऊंट नृत्य में विजेता रहा। वहीं, राजस्थान के झुंझुनू जिले के ही गांव सुल्ताना निवासी सुभाष का ऊंट उप विजेता रहा। वहीं, घोड़ियों के नृत्य में राजस्थान के गांव छावसरी निवासी धर्मेंद्र की घोड़ी विजेता, सुनील श्योपुरा की घोड़ी उप विजेता बनी। बकरियों के नृत्य में रामपत, सोमबीर, अनिल की बकरी क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, घोड़ियों की चाल में बलजीत डोहरका जिला गुरुग्राम विजेता, उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी उतर प्रदेश उप विजेता और मदन की घोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंटों की दौड़ में हाजी कनरू जिला फतेहाबाद का ऊंट विजेता बना। सुरेश इस्लामपुर के ऊंट ने द्वितीय और जीता निवासी गतवाड़ी तीसरे स्थान पर रहा। घोड़ियों की दौड़ में सुमेर निवासी टोडा की ढाणी जिला भिवानी की घोडी विजेता बनी, जबकि राजकुमार महिपालवास की घोड़ी उप विजेता बनी।
-
बाबा मोलड़नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाया शक्कर का प्रसाद
बाबा के मोलड़नाथ मंदिर के साथ-साथ बाबा की प्रतिमा को विशेष फूलों से सजाया गया। हरियाणा, राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा को शक्कर के प्रसाद का भोग लगाया। मेले में भंडारों का आयोजन किया गया था। संतों के भोजन के साथ भंडारे का शुभारंभ किया गया। सत्संग मंडल सहित कई मंडलों ने सत्संग एवं भजन किए।

फोटो संख्या:60- बाबा मोलड़नाथ मेले में बकरे का नृत्य करवाता प्रतिभागी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें