फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुरानी लाइनों की लीकेज से छुटकारे की उम्मीद, नियमित होगी पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
फोटो संख्या:60- वार्ड नंबर चार  में पेयजल पाइप लाइन दबाते कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11.6 किमी में नई पेयजल लाइन बिछाई जाएंगी। शहर के मोहल्ला पड़ाव, महायचान, देवीलाल कॉलोनी, बुधराम, धोलपोश आश्रम, खटीकान, कुम्हारान नीमड़ी नीचे नई लाइनें बिछाने की योजना तैयार की है। विभाग के अधिकारियों का एक माह में काम पूरा करके का दावा है।
विज्ञापन

अब लीकेज लाइनों से मिट्टी व कचरा पेयजल लाइनों में जाने की समस्या से भी निजात मिलेगी। साथ ही इन मोहल्लों में रहने वाली शहर की आधी आबादी में मीटर सहित पेयजल के नए कनेक्शन भी दिए जाएंगे।
विभाग नई लाइनें बिछाने के साथ-साथ इन मोहललों में अवैध कनेक्शनों को भी काटेगा। अवैध कनेक्शनों से गड़बड़ा रही पानी की आपूर्ति की व्यवस्था में भी सुधार होगा। अवैध कनेक्शनों से हो रहे विभाग के नुकसान से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से कुल 11600 मीटर बिछाई जाने वाली लाइनों में 4400 मीटर चार इंची, 6000 मीटर दूरी में छह इंची तथा 1200 मीटर में आठ इंची लाइनें बिछाई जाएंगी। इन लाइनों में शहरवासियों को मीटर सहित वैध कनेक्शन भी दिए जाएंगे।
अभियान के तहत दिखाई की विभाग की व्यवस्थाएं
अमर उजाला की ओर से स्वच्छ पेयजल हमारा हक अभियान के तहत नौ जनवरी के अंक में यह मुद्दा उठाया था। अभियान के तहत शहर में पेयजल की आपूर्ति की पड़ताल करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को भी दिखाया था। इन समाचारों पर संज्ञान लेते हुए विभाग के अधिकारियों की नींद खुली और नई पेयजल लाइनें बिछाने व लीकेज से दूषित हो रहे पानी की समस्या के समाधान के लिए दो टीमें बनाई हैं।


- वर्जन:
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में कुल 11600 मीटर दूरी में पेयजल की नई लाइनें बिछाने का काम शुरू कर दिया है। एक माह के समय में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। नई लाइनें बिछाने के साथ-साथ अवैध कनेक्शनों को काटकर हर घर में एक वैध कनेक्शन मीटर सहित दिया जाएगा। -सुरेंद्र यादव, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें