फोटो संख्या:64- गांव ककराला में रक्तदान शिविर में रक्तदाता को सम्मानित करते मुख्यातिथि जयप्
कनीना। गांव ककराला स्थित बाबा ढालोड मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में रेवाड़ी ब्लड सेंटर की टीम ने विशेष सहयोग किया। खंड समिति कनीना के चेयरमैन जयप्रकाश यादव ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज हित में परोपकारी कार्य बताया और सभी से आगे बढ़कर मानव सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। सुनील शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर में 65 लोगो ने रक्तदान किया। इस अवसर पर मास्टर गुलशन, ओमप्रकाश, अमित यादव, दिनेश सोनी, राजपाल, मदनपाल, प्यारेलाल, धर्मेंद्र, संदीप पंच, देव कुमार, मनमोहन, नटराज, दिनेश मौजूद रहे। संवाद