कनीना। गांव अगिहार निवासी यश कौशिक का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने पर गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने यश कौशिक को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने यश कौशिक के दादा कप्तान रामेश्वर दयाल को साफा पहनाकर व दादी कृष्णा देवी, पिता शिवकुमार कौशिक व माता वर्षा देवी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता राजपाल सिंह ने की।
अतरलाल ने कहा कि इससे युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैलाश सेठ, भाग सिंह चेयरमैन, राकेश यादव, पवन तंवर, संदीप सिंह, मनजीत खेड़ी, सीताराम, जयभगवान कौशिक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।