फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीआरपीएफ में सीधे एएसआई फार्मासिस्ट के पद पर चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित

Sun, 26 May 2024 09:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- गांव धनौंदा में सोनम को सम्मानित करते समाजसेवी ठाकुर अतरलाल--स्रोत-- संवाद
विज्ञापन
कनीना। धनौंदा निवासी सोनम पुत्री प्रहलाद सिंह का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सीधे एएसआई फार्मासिस्ट के पद पर चयन होने पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाजसेवी प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो ठाकुर अतरलाल एडवोकेट मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने इलाके के गणमान्य लोगों के साथ सोनम को शाल, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सोनम के पिता मास्टर प्रहलाद सिंह व माता सुनीता देवी को भी साफा पहनाकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता रामपाल सिंह शेखावत ने की।
विज्ञापन

ठाकुर अतरलाल ने कहा कि सोनम ने अपनी लगन और मेहनत के बल पर सीआरपीएफ में सीधे एएसआई फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर न केवल धनौंदा गांव बल्कि पूरे इलाके को गौरवान्वित किया है। ठाकुर राजेंद्र सिंह नंबरदार, हेड मास्टर पूर्णचंद बिरला, हेडमास्टर सूरत सिंह, पूर्व जिला पार्षद सूबेदार मालाराम, आशुतोष शास्त्री झाड़ली, मास्टर सूबे सिंह खेड़ी, गुरदयाल सिंह थानेदार, यशवंत शास्त्री सिहोर, मास्टर महेंद्र कुमार, मास्टर संदीप कुमार ने सोनम को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए गांव के युवाओं से उनके पदचिह्नों पर चलने की अपील की। सोनम ने मेहनत तथा लगन को सफलता का मूलमंत्र बताते हुए युवाओं से लक्ष्य बनाकर तथा कड़ी मेहनत करके अपना मुकाम हासिल करने की बात कही।
इस अवसर पर अजय जांगड़ा, विक्रम सिंह पंच, सुनील सिंह पंच, घनश्याम सिंह पंच, मास्टर यशवंत यादव, प्रवक्ता श्यामलाल अग्रवाल, करण सिंह, मीर सिंह वैद्य, करतार सिंह, बलबीर सिंह सहित आसपास के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें