फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होली पर्व की तैयारियां शुरू, प्राकृतिक रंगों की बढ़ी मांग

विज्ञापन
फोटो संख्या:75- शॉपिंग कांप्लेक्स महेंद्रगढ़ में दुकान के बाहर रखी पिचकारी---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। होली को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। होली से पहले शहर के व्यापारियों ने दुकानों में स्टॉक पूरा कर लिया है। व्यापारियों ने ग्राहकों की मांग को देखते हुए इस बार पहले से ही पिचकारी, गुलाल, रंग, मुखौटे, टोपी व अन्य होली सामग्री का पर्याप्त स्टॉक मंगवा लिया है।
विज्ञापन

बाजार में इस बार बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए विभिन्न वैरायटी की पिचकारियां उपलब्ध हैं। साधारण प्लास्टिक पिचकारी के साथ-साथ कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारी, टैंक पिचकारी व प्रेशर पिचकारियों का स्टॉक मंगवाया हुआ है।
दुकानदार विनोद कपूर, महेश शर्मा, सोनू ने बताया कि 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की कीमत में पिचकारियां आसानी से मिल रही हैं, जिससे हर वर्ग के लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों में रंग-बिरंगी व खिलौना डिजाइन वाली पिचकारियों की खास मांग देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि गुलाल व रंगों की इस बार बाजार में प्राकृतिक व हर्बल रंगों की मांग अधिक है। लोग केमिकल युक्त रंगों से दूरी बनाते हुए त्वचा और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित प्राकृतिक गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं।
दुकानदारों का कहना है कि फूलों और जड़ी-बूटियों से बने गुलाल की बिक्री में पिछले वर्षों की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। गुलाल भी 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की रेंज के पैकेट उपलब्ध है जो रंग और गुणवत्ता के अनुसार अलग-अलग दामों में मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि इस बार होली का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा जिसका सीधा असर कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है। पिचकारी व रंगों को स्टॉक पूरा है। छोटे दुकानदारों से लेकर थोक व्यापारियों तक को इस त्योहार से अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें