फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धूमधाम से मनाया होली पर्व, महिलाओं ने किया होलिका पूजन

विज्ञापन
फोटो संख्या:62- होली पर्व पर होली पूजन करती महिलाएं--संवाद - फोटो : स्ंवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। होली पर्व सोमवार को पूरे क्षेत्र में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। ग्रामीण व महेंद्रगढ़ क्षेत्र विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान के साथ होली दहन किया गया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से महिलाओं ने होलिका पूजन शुरू किया। कच्चे सूत, जौ की बालियाें और हल्दी की गांठों से थालियां सजाकर होलिका परिक्रमा की। महिलाएं सुबह सजधज कर टोलियाें होलिका पूजन के लिए पहुंचीं।
इन स्थानों पर मनाई होली
शहर के भगवान परशुराम चौक, अनाज मंडी, रामबिहार कॉलोनी, गोशाला रोड, कृष्णा कॉलोनी, मसानी चौक, सिनेमा रोड, मोहल्ला बास, मोहल्ला सुनारियान, मोहल्ला तिवाड़ियान, वाल्मीकि, खटीकान, सैनीपुरा, शिव कॉलोनी, चौक मोहल्ला, ब्रह्मचारी रोड, मोहल्ला पड़ाव, जवाहर नगर सहित शहर के विभिन्न मोहल्लों व कॉलोनियों में होली का पूजन कर रात के समय दहन किया गया।
विज्ञापन


दुल्हेंडी पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैयार
दुल्हेंडी के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष टीमों की तैनाती की है। शहर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि दुल्हेंडी के दिन हुड़दंग करने वाले को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। शहर में शांतिपूर्वक होली मनाने के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। चौक चौराहों पर कर्मचारी तैनात रहेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि रंगों का त्योहार शालीनता और सौहार्द के साथ मनाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें