फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेल किराये में वृद्धि करने पर जताया रोष

Fri, 27 Jun 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64-गांव धनौंदा में रेल किराए में वृद्धि करने पर रोष प्रकट करते ग्रामीण--स्रोत- ग्रा
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव धनोंदा में बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने केंद्र सरकार द्वारा रेल किराये में वृद्धि करने पर रोष प्रकट किया। किराया वृद्धि को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

अतरलाल ने किराया वृद्धि को जनविरोधी बताते हुए कहा सरकार ने साधारण डिब्बों की संख्या में कमी करके गरीब लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार ट्रेन के साधारण डिब्बों की संख्या कम कर रही है और दूसरी और वातानुकूलित कोच की संख्या बढ़ा रही है। इससे सिद्ध होता है कि सरकार को गरीब लोगों की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि रेल किराया वृद्धि से गरीब तथा मध्यम वर्ग के लोगों को ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। इससे उनकी दिक्कतें बढ़ेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार को आगाह किया कि सरकार ने ट्रेन किराया वृद्धि को वापस नहीं लिया तो बहुजन समाज पार्टी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें