फोटो 1मंढाणा के आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तिरंगा राखी में हिस्सा लेने वाले छात्
नारनौल। मंढाणा के आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 8 तक के 92 बच्चों ने भाग लिया।
प्रवक्ता सीमा कुमारी ने बताया कि तिरंगा राखी जैसी प्रतियोगिताओं से देश प्रेम की भावना का विकास होता है। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से हितेन शर्मा प्रथम, निसिका द्वितीय, गुंजन तृतीय, कक्षा 7 से मीनाक्षी प्रथम, लक्षिका द्वितीय, नेहा तृतीय तथा कक्षा 8 से नैना प्रथम, नव्या द्वितीय प्रियांसी तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य लीलूराम यादव ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई राखियों की खूब सराहना व प्रशंसा की। संवाद