फोटो संख्या:74- खिलाड़ी हिमांशी
- फोटो : 1
महेंद्रगढ़। कृष्णा कॉलोनी निवासी हिमांशी ने नई दिल्ली में आयोजित 11वीं हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। चैंपियनशिप में 10 मीटर पिस्टल सब यूथ महिला व्यक्तिगत वर्ग में 349 अंक प्राप्त किया है।
खिलाड़ी हिमांशी की माता ललिता भारद्वाज ने बताया कि 23 मई से 12 जून तक डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद नई दिल्ली में आयोजित 11वीं हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप में हिमांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर पिस्टल सब यूथ महिला व्यक्तिगत वर्ग में 349 अंक प्राप्त किया है। हिमांशी के इस उपलब्धि के परिवार, प्रशिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
उसकी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में बेटी हिमांशी के सपनों को सकार करने के लिए हर संभव प्रयास किए।
हिमांशी का लक्ष्य केवल प्रतियोगिताओं में भाग लेना नहीं, बल्कि अपने पिता डॉ. हिमांशु भारद्वाज के सपनों को पूरा करना है। वह राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय टीम में स्थान बनाना चाहती है। उसका सपना ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतने का है।