फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ब्रेकर पर उछल कर गिरी तेज रफ्तार बाइक, चालक की मौत

Mon, 06 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बहरोड़ रोड पर रविवार रात ब्रेकर पर उछल कर गिरी तेज रफ्तार बाइक पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अधिक रक्तस्राव के कारण उसने मौत तोड़ दिया।
विज्ञापन

अंतपुरा बहरोड़ निवासी अशोक कुमार (28) के दोस्त के यहां नारनौल में रविवार को कुआं पूजन समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए अशोक दोपहर में बाइक से दोस्त के यहां गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह रात साढ़े 8 बजे वापस अपने गांव की ओर जा रहा था।
रास्ते में गांव भगवाड़ी में तेज रफ्तार बाइक स्पीड ब्रेकर पर उछलकर गिर गई। हेलमेट नहीं लगाने के कारण हादसेे में अशोक के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बहरोड़ के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां सिर से खून का रिसाव बंद न होने के कारण उसकी मौत हो गई। अशोक धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें