फोटो 20जिला बार एसोसिएशन में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करते जस्टिस संजय वशिष्ठ।स्रोत एसोसिएश
नारनौल। जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस संजय वशिष्ठ ने जिला बार एसोसिएशन की अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। जस्टिस वशिष्ठ जिला न्यायालय नारनौल के इंस्पेक्टिंग जज हैं और उन्होंने अपने दौरे के दौरान अधिवक्ताओं के लिए तैयार की गई सुविधाओं का भी अवलोकन किया।
कार्यक्रम में न्यायिक व्यवस्था की वर्ष 1856 से लेकर वर्तमान तक की यात्रा को दर्शाती विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। जस्टिस संजय वशिष्ठ ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल अधिवक्ताओं और विधि के विद्यार्थियों के लिए बेहद प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक है।
उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन की ओर से प्रस्तावित नए अधिवक्ता चैंबरों और पार्किंग व्यवस्था से जुड़े कार्य अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इन्हें पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रमजीत सिंह भी मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह यादव, सचिव प्रदीप यादव, उपप्रधान विकास सांगवान, सह सचिव चंद्र देव यादव, कोषाध्यक्ष सुगन सिंह यादव, लेखा परीक्षक कार्तिक यादव, पुस्तकालयाध्यक्ष प्रमिंद्र यादव सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। ई-लाइब्रेरी के निर्माण में सहयोग देने पर हरवीर यादव को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।