फोटो नंबर-04छात्राओं के हीमोग्लोबिन जाँच कार्यक्रम में मौजूद भाविप की महिला सदस्य। स्रोत-संस्
नारनौल। भारत विकास परिषद शाखा नारनौल के तत्वावधान में पुल बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 9 से 12वीं तक की छात्राओं के हीमोग्लोबिन की जांच की गई।
निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में डाक्टर रितु शर्मा ने बताया कि आहार में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा लेते रहना चाहिए। छात्राओं को रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने के लिए सर्दियों में गुड़ और चने को भी आहार में शामिल करना चाहिए। मंच का संचालन और अतिथियों का स्वागत प्रीति शर्मा ने किया।
भारत विकास परिषद का परिचय अध्यक्ष कवीन्द्र सचदेवा ने दिया। इस अवसर पर महिला संयोजिका लक्ष्मी सचदेवा, रविना सोनी, मोनिका गुप्ता, सुचेता गोगिया, रितु शर्मा, क्षमा पांडे, सीमा कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित रहीं। संवाद