फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं : राजेश शर्मा झाड़ली

विज्ञापन
फोटो संख्या:71- माधोगढ़ पुलिस चौकी में वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाते राजेश शर्मा झाड़ली--स्रोत- स्वय
विज्ञापन
महेंद्रगढ़।
विज्ञापन

एक से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
रविवार को हरियाणवी कलाकार सुरेश गोला पलवल व माधोगढ़ चौकी से महिला कांस्टेबल सीनू व हिंदुस्तान स्काउट्स गाइड्स हरियाणा जिला सचिव राजेश शर्मा झाड़ली ने लोडिंग वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाएं। वहीं, यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया ताकि सड़क सुरक्षा को लेकर समाज के हर वर्ग में जागरूकता लाई जा सके।
हिंदुस्तान स्काउट्स गाइड्स हरियाणा जिला सचिव राजेश शर्मा झाड़ली ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अभियान में सक्रिय भागीदारी कर महेंद्रगढ़ को सुरक्षित सड़कों वाला जिला बनाने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धुंध में गाड़ी उचित दूरी पर रहे। धुंध में गाड़ी धीरे चलाएं, यातायात के नियमों का पालन करें। उन्होंने रेहड़ी चालकों, ऊंट गाड़ी व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों से आग्रह किया है कि वे रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं। रविवार को महेंद्रगढ़, माधोगढ़, सतनाली में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। इस अवसर पर बलवान, दिनेश, जगदीश, सोमबीर, निखिल शर्मा झाड़ली, प्रवीण सैनी, अश्विनी, प्रमिला, बबीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें