नांगल चौधरी। शहर व वार्डों के लोग बंदरों के बढ़ रहे आतंक से परेशान हैं। बंदरों ने घरों की छतों पर कब्जा कर लिया है। बंदर किसी भी समय घरों में घुसकर रसोई में रखे खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं। अगर भगाने का प्रयास करते हैं तो उन पर हमला कर देते हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं घरों के ऊपर रखी पानी की टंकियों में लगे पाइपों को तोड़ देते हैं जिससे टंकी में भरा हुआ पानी बिखर जाता है। वहीं, टंकी पर लगे ढक्कन को फेंक कर पानी सारा पानी गंदा कर देते हैं। बंदरों के कारण ग्रामीण छतों पर कपड़े भी नहीं सुखाते क्योंकि बंदर उन कपड़ों को फाड़ देते हैं या लेकर भाग जाते हैं।
हालात यह हो गए हैं कि अब लोग बंदरों से बचाव के लिए नए-नए नुस्खे अपना रहे हैं। बंदर बाजार में दुकानों के बाहर लगे टीन शेड़ पर आपस में लड़ते-झगडते रहते हैं। भगाने की कोशिश करते हैं तो उनको काटने के लिए पीछे दौड़ते हैं। लोग घरों व दुकानों की छतों पर भी जाने से डरने लगे हैं।
विज्ञापन
नांगल चौधरी में पहले तक एक भी बंदर नहीं था लेकिन अचानक से नांगल चौधरी में 10 से 15 बंदरों का एक झुंड आ गया हैं। इन बंदरों को यहां कोई ट्रक से छोड़ गया। लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़वाया जाए ताकि लोगों को सुरक्षा मिल सके।