फोटो नंबर- 19नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर खड़े मरीज। संवाद
नारनौल। गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। लू और तपिश के कारण उल्टी-दस्त, बुखार, चक्कर व कमजोरी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सुबह 8 बजे से ही पर्ची काउंटर पर लंबी कतारें लग रही हैं। ओपीडी की संख्या करीब 900 से बढ़कर 1500 से अधिक हो गई है।
गत एक सप्ताह से क्षेत्र में अधिक तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही ओपीडी में भी बढ़ोतरी हुई है। विशेष तौर पर नेत्र रोग, फिजिशियन और शिशु एवं बाल रोग ओपीडी की संख्या में सबसे अधिक करीब 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
गत दस दिनों में ओपीडी संख्या
दिन ओपीडी संख्या
11 मई 1628
12 मई 1584
13 मई 1306
14 मई 1268
15 मई 1320
16 मई 1145
18 मई 1644
19 मई 1575
20 मई 1519
वर्जन :
गर्मी में शरीर से पानी और नमक तेजी से निकलता है। ऐसे में डीहाइड्रेशन और लू का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इस मौसम में पानी व ओआरएस सहित तरल पेय पदार्थ पीएं और कॉल्ड ड्रिंक से परहेज करें।
-डॉ.जितेंद्र यादव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, नारनौल