फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी ने बढ़ा दिया है कूलर का कारोबार, प्रतिदिन 10 लाख पहुंचा कारोबार

विज्ञापन
फोटो संख्या:60- अशोक सैनी--संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पिछले एक सप्ताह से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के कारण शहर में कूलर का कारोबार 10 लाख तक पहुंच गया है। लोग भी बिजली की बचत से लेकर अपने बजट के हिसाब से उपकरण खरीद रहे हैं। बाजार में विभिन्न कंपनियों के थार मॉडल कूलर की अधिक मांग है। 20 से 150 लीटर की क्षमता वाले यह कूलर फाइव स्टार रेटिंग होने के साथ-साथ बजट में पांच से 15 हजार रुपये तक होने के कारण इनकी बड़े पैमाने पर मांग हो रही है। व्यापारियों के अनुसार प्रतिदिन शहर के शोरूम व दुकानों से 100 कूलर बिक्री हो रहे हैं।
विज्ञापन

-
कूलरों की 20 से अधिक वैरायटी बाजार में उपलब्ध:
अधिकांश कंपनियों की ओर से थार मॉडल पर बनाए गए कूलर प्लास्टिक बॉडी में होने के कारण लंबे चलते हैं। साथ ही परिवार की जरूरतों के हिसाब से इनका चयन भी लोग कर रहे हैं। 20 लीटर पानी की क्षमता वाले कूलर पांच हजार रुपये से शुरू होते हैं। 150 लीटर क्षमता वाले कूलर करीब 15 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। थार मॉडल पर बने कूलरों के अलावा लोहे व प्लास्टिक की बॉडी में बने 20 से अधिक कूलरों की वैरायटी बाजार में उपलब्ध है। बाजार में बढ़ती मांग के चलते शोरूम पर कंपनियों का स्टॉक खत्म होने से रेटों में भी हल्की वृद्धि हो रही है। शहर में 30 छोटे-बडे़ शोरूम व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है।

-

बाजार में इस समय विभिन्न कंपनियों के थार मॉडल पर बने कूलर लोगों की पहली पसंद हैं। इनमें 20 लीटर से 150 लीटर पानी की क्षमता व घास की जालियों की सुविधा है। लोग बजट एवं परिवार की जरूरतों के अनुसार खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

- अशोक सैनी, दुकानदार



भीषण गर्मी को देखते हुए शोरूम में कूलर की मांग अधिक है। लोग भी एसी की बजाए कूलरों की नई वैरायटी को पसंद कर रहे हैं। कूलर की अधिक वैरायटी होने के कारण लोग अपने बजट के हिसाब से खरीद रहे हैं। इस बार विभिन्न कंपनियों के थार मॉडल कूलरों की मांग अधिक है। क्योंकि इन कूलरों में बिजली की खपत कम है।

- सुभाष चंद्र अग्रवाल, व्यापारी
-

गर्मी के चलते इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों में भीड़ हो रही है। विभिन्न कंपनियों के कूलर बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन पिछले एक सप्ताह के दौरान तेजी से मांग बढ़ने से स्टॉक कम हो गया है। कंपनियों को ऑर्डर देने के बावजूद आधी आपूर्ति हो रही है।

- संदीप सैनी, दुकानदार


इस बार कूलर का कारोबार भी ठीक है, पिछले साल से तुलना की जाए तो बिक्री अच्छी है। इस बार लोग अलग-अलग कंपनियों के कूलर खरीद कर रहे है। अब लोग भी बिजली बचत को लेकर जागरूक नजर आ रहे हैं। हर प्रकार से गहनता से बिजली खर्च के बारे में पूछताछ के बाद ही खरीद कर रहे हैं।

- संजय यादव, व्यापारी

फोटो संख्या:60- अशोक सैनी--संवाद- फोटो : संवाद

फोटो संख्या:60- अशोक सैनी--संवाद- फोटो : संवाद

फोटो संख्या:60- अशोक सैनी--संवाद- फोटो : संवाद

फोटो संख्या:60- अशोक सैनी--संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें