फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हमीदपुर की चौधर राकेश के पास, 310 वोटों से प्रतिद्वंद्वी विजय को दी मात

विज्ञापन
फोटो नंबर-28गांव हमीदपुर में घूंघट निकालकर मतदान के लिए लाईन में खड़ी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के हमीदपुर गांव में सरपंच पद के लिए रविवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक हुए उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। जिसमें उम्मीदवार राकेश ने 310 वोटों से जीत दर्ज की। बता दें कि हमीदपुर गांव में कुल 1511 वोट है। जिसमें से 1090 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 1090 वोटों में राकेश को 700 और विजय को 390 वोट मिले। इस तरह चुनाव में राकेश ने 310 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं गांव में कुल 72 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान 500 मीटर के दायरे में पांच व्यक्तियों या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित होने पर पाबंदी लगाई गई।
विज्ञापन

गांव हमीदपुर के सरपंच की मृत्यु हो जाने के कारण रविवार को यह उप चुनाव करवाया गया है। काफी समय से गांव में सरपंच नहीं होने के कारण पंच ही कार्यभार देख रहे थे। अब चुनाव के सरपंच बन जाने से ग्रामीणों को गांव में विकास की भी उम्मीद रहेगी।

महिलाओं ने भी सरपंच के चुनाव में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

सरपंच पद के चुनाव में सुबह से महिलाओं में जोश देखने को मिला। गांव की चौधर के चुनाव में घूंघट की ओट में मतदान करने पहुंची। रविवार को सुबह से उमस भरी गर्मी थी, लेकिन बुजुर्ग से लेकर युवा मतदाताओं में जोश बनाया हुआ था। वहीं महिला टोली बनाकर वोट डालने सुबह से शाम तक अपने मत का प्रयोग करने के लिए आती रही।
विज्ञापन


इन पंचायतों में निर्विरोध चुने गए पंच:
अटेली खंड की उनिंदा पंचायत के वार्ड नंबर-एक, खेड़ी पंचायत के वार्ड नंबर 9, कनीना खंड की खरकड़ाबास पंचायत के वार्ड नंबर 7, झाड़ली पंचायत के वार्ड नंबर एक, झिगवान पंचायत के वार्ड नंबर-3, धनौंदा पंचायत के वार्ड नंबर16 और बाघोत पंचायत के वार्ड नंबर 11 में पंच पद के लिए केवल एक-एक ही नामांकन आया था। जिसकी वजह से इन गांवों में निर्विरोध ही चुनाव हो गया।
इसी तरह महेंद्रगढ़ खंड की खातीवास पंचायत के वार्ड नंबर एक, ऊष्मापुर पंचायत के वार्ड नंबर एक, बुचौली पंचायत के वार्ड नंबर 9, नांगल चौधरी खंड की मौरूंड पंचायत के वार्ड नंबर एक, शहबाजपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार, जैनपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक, तोताहेड़ी पंचायत के वार्ड नंबर 7 और मोहब्बतपुर भंगारका पंचायत के वार्ड नंबर 4 के लिए केवल एक-एक ही नामांकन आने के कारण पंच निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।
वहीं नारनौल खंड की पंचायत मकसूसपुर के वार्ड नंबर तीन, बलाहा कलां पंचायत के वार्ड नंबर 11, हमीदपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन, लहरौदा पंचायत के वार्ड नंबर 6, निजामपुर खंड की बखरीजा पंचायत के वार्ड नंबर एक, सतनाली खंड की पंचायत नंगला के वार्ड नंबर तीन, बारड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 13, जरवा पंचायत के वार्ड नंबर दो, नांवा पंचायत के वार्ड नंबर एक सहित सीहमा खंड की दुबलाना पंचायत के वार्ड नंबर आठ और शहरपुर पंचायत के वार्ड नंबर दो के लिए भी केवल एक-एक ही आने पर निर्विरोध चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें