फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान की हृदयगति रुकने से मौत

Sat, 11 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
सेना के जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव दनचौली के करीब 38 वर्षीय सेना के जवान मुकेश कुमार की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सम्मान के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया।  शुक्रवार देर सायं करीब 8 बजे गमगीन माहौल के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जवान के परिजनों के अलावा जिला प्रमुख राजेश देवी के पति पप्पल यादव, हिसार  आर्मी 18 व बिहार के भागलपुर 23 बटालियन से सेना के जवान, सदर थाना से  सब-इंस्पेक्टर शिव कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सैनिक के लड़के शिवम ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले आर्मी बटालियन के जवानों की टुकड़ी ने सैनिक को सलामी दी।
विज्ञापन


मुकेश भागलपुर बिहार से छुट्ट लेकर भागलपुर से आनंद बिहार दिल्ली आने वाली विक्रम सिंह एक्सप्रेस ट्रेन से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही ट्रेन दिल्ली के आनंद बिहार पहुंची सफाई कर्मचारियों ने सफाई करना शुरू कर दिया। उन्होंने देखा की एक जवान अचेत अवस्था में सीट पर लेटा हुआ था। उन्होंने उसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी, सूचना मिलते ही अधीक्षक ने जवान को देखा पर हालात खराब होने के कारण उसकी जानकारी तुरंत प्रभाव से जीआरपी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही जीआरपी के  चिकित्सकों ने मौके पर आकर जवान को चेक किया ओर उसे मृत घोषित कर दिया। आर्मी हिसार के बटालियन 18 से जेसीओ राजबीर सिंह व बटालियन 23 से नायक सूबेदार  अनिल कुमार ने बताया कि गांव दनचौली का मुकेश कुमार पुत्र रामचंद्र 1998 के  बैच में दिल्ली के राज-रिफ सेंटर में भर्ती हुआ था, जो पिछले दो वर्षों से  बिहार के भागलपुर में एनसीसी के तौर पर ड्यूटी दे रहा था। मुकेश कुमार अपने पीछे 63 वर्षीय मां सज्जना, पत्नी सुनीता, भाई  राजकुमार, जगमाल सिंह, चरण सिंह, बहन अनीता देवी के साथ लड़की निशा,  प्रिया व ग्यारह वर्षीय लड़के शिवम को छोड़ गया। जवानों ने सैनिक का शव बड़े भाई राजकुमार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें