महेंद्रगढ़। जींद बार एसोसिएशन के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ ने शुक्रवार को भी कार्य स्थगित रखा। कोई भी वकील अदालत में पेश नहीं हुआ, जिससे कोर्ट की कार्यवाही प्रभावित हुई। इसके कारण महेंद्रगढ़ सचिवालय स्थित चार न्यायालयों में करीब 280 केसों पर सुनाई टल गई।
बार एसोसिएशन के प्रधान राजीव व अधिवक्ता आलोक खैरवाल ने बताया कि जींद में महिला थाना की एएसआई नीलम के साथ वकीलों का विवाद हुआ था। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कि एएसआई ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जब अधिवक्ता डीएसपी गीतिका जाखड़ से मिले तो उन्होंने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसको लेकर महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन ने जींद बार एसोसिएशन का समर्थन करते हुए पिछले पांच दिन से वर्क सस्पेंड रखा है। अब तक 500 से अधिक केसों की सुनवाई नहीं हो पाई। उनकी अगली तारीख लगाई गई है।