फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जींद बार एसोसिएशन के समर्थन में महेंद्रगढ़ बार में 250 केसों की सुनवाई टली

Thu, 05 Sep 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जींद बार एसोसिएशन के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ ने बुधवार को कार्य स्थगित रखा। कोई भी वकील अदालत में पेश नहीं हुआ, जिससे कोर्ट की कार्यवाही प्रभावित हुई। इसके कारण महेंद्रगढ़ सचिवालय स्थित तीन न्यायालयों में करीब 250 कसों पर सुनाई टली।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान राजीव व अधिवक्ता आलोक खैरवाल ने बताया कि जींद में महिला थाना की एएसआई नीलम के साथ वकीलों का शनिवार को विवाद हुआ था। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कि एएसआई ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जब अधिवक्ता डीएसपी गीतिका जाखड़ से मिले तो उन्होंने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसको लेकर महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन ने जींद बार एसोसिएशन का समर्थन करते हुए एक दिन का वर्क सस्पेंड रखा है। बुधवार को वर्क सस्पेंड के दौरान तीन न्यायालयों में 250 से अधिक केसों पर सुनवाई नहीं हो पाई, जिनमें अगली तारीख लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें