फोटो संख्या:59- यादव धर्मशाला में निशुल्क जांच शिविर में रोगियों की जांच करता चिकित्सक-स्रोत-
महेंद्रगढ़। राहत ग्रुप एवं यादव सभा द्वारा पिछले 15 सालों से आयोजित किए जा रहे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से जिले के 30 हजार से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल चुका है।
मंगलवार को सभा प्रांगण में गैस्ट्रोएंटेरोलाॅजी, आंत, पेट, लीवर व पैनक्रियाज से संबंधित सभी बीमारियों की जांच के लिए शिविर लगाया गया। विशेषज्ञ डाॅ. अशोक कुमार व यादव सभा के सौजन्य से निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 19 लोगों ने अपनी जांच कराई। डॉ. अशोक कुमार व उनकी टीम में राकेश, डॉ. दुष्यंत, नीरज, रामनिवास, पूजा, शिशपाल यादव ने सहयोग किया। कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि यह शिविर मंगलवार को दो से चार बजे तक लगाया जाएगा।