फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य मंत्री ने नाले का किया शिलान्यास, खर्च होंगे 3.67 करोड़

Tue, 09 Jun 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 4नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
नांगल चौधरी (नारनौल)। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान व आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कनीना चौक से एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) तक नाला निर्माण के लिए शिलान्यास किया। इस परियोजना करीब 3.67 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नाले की लंबाई 3 किलोमीटर रहेगी।
विज्ञापन


इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता जैसी जरूरी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। शहरों और गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विकास कार्यों पर खास ध्यान दिया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। आरती सिंह राव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीएमसी रणबीर, नगरपालिका अटेली के चेयरमैन संजय गोयल, नगरपालिका कनीना के चेयरमैन जेपी कोटिया, मार्केट कमेटी चेयरमैन दिनेश जेलदार, वाइस चेयरमैन अनिल गुप्ता, सचिव प्रशांत पाराशर, नगरपालिका अभियंता दिनेश, जेई मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें