फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कठिन तपस्या का हुआ समापन

Tue, 09 Jun 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:75 गांव स्याणा में धूनी तपस्या करते महंत। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सेहलंग। उपमंडल के गांव स्याणा स्थित प्राचीन बाबा ढाब आश्रम में 41 दिनों तक चली कठिन तपस्या का समापन हुआ। आसपास के गांवों से अनेक श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का संदेश देने वाले युद्धवीर सिंह हिंदू ने भीषण गर्मी के बीच बैठकर लगातार 41 दिनों तक कठोर तपस्या की। तपस्या पूर्ण होने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन का आयोजन किया गया, जिसके बाद धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ। आश्रम के महंत श्रद्धानंद महाराज ने बताया कि बाबा ढाब आश्रम क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक स्थली है। समापन समारोह पर भजन-कीर्तन व धार्मिक सत्संग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें