फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने वितरित किए पात्रता प्रमाण पत्र

Thu, 14 Aug 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 11प्रजापति समुदाय के परिवारों को पात्रता प्रमाण पत्र वितरित करती स्वास्थ्य मंत्री आरती स
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार हर वर्ग के स्वाभिमान व रोजगार का ख्याल रख रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रजापति समाज से एक माह पहले भिवानी में किया वादा आज पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

इससे साबित होता है कि आत्मनिर्भर भारत तथा आत्मनिर्भर हरियाणा बनाने के लिए राज्य कितनी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को लघु सचिवालय के नजदीक सभागार में कुम्हार/प्रजापति समुदाय के परिवारों को पात्रता प्रमाण पत्र वितरण के जिलास्तरीय कार्यक्रम में संबोधित कर रही थीं। इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशवासियों को संबोधित किया।

कुम्हार/प्रजापति समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह प्रमाण पत्र न केवल भूमि उपयोग का अधिकार देता है बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी देगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह प्रमाण पत्र आपके सुरक्षित भविष्य की नींव है। यह इन परिवारों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश के लगभग एक लाख परिवारों को यह प्रमाण पत्र दिए गए हैं।महेंद्रगढ़ जिले के 2013 पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। यह प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ये परिवार सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए पात्र हो जाएंगे। इस मौके पर डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के 40 गांवों में इस समाज के लिए जमीन आरक्षित की है। यहां से वे मिट्टी का उपयोग अपने कार्य के लिए कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, सीईओ जिला परिषद उदय सिंह, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, बीजेपी के जिला प्रधान यतेंद्र राव, बीडीपीओ नारनौल रेणु यादव, बीडीपीओ अटेली नवदीप कुमार तथा पूर्व जिला प्रधान दयाराम यादव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें