फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य मंत्री ने कटकई, सिलारपुर और कलवाड़ी में 10-10 लाख रुपये के विकास कार्य करवाने की घोषणा

Sat, 15 Nov 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 8धन्यवाद कार्यक्रमों में नागरिकों को संबोधित करती हुई स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।संव
विज्ञापन
अटेली। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे। सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ युद्धस्तर पर जनहित कार्यों को गति दे रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को अटेली विधानसभा क्षेत्र के कटकई, सिलारपुर और कलवाड़ी गांवों में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रमों को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने तीनों गांवों के लिए 10-10 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की।
स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले गांव कटकई का दौरा किया। इसके बाद सिलारपुर और कलवाड़ी में ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि अटेली क्षेत्र की जनता ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है और सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं अन्य मूलभूत क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस दौरान 16 नवंबर को नारनौल अनाज मंडी में आयोजित होने वाले महाराजा शूर सैनी जयंती के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए क्षेत्र के नागरिकों को औपचारिक निमंत्रण भी दिया।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, एसएमओ डॉ. विजय, नगरपालिका चेयरमैन संजय गोयल, पंचायत समिति चेयरमैन जयप्रकाश, मार्केट कमेटी चेयरमैन दिनेश जेलदार, पंचायत समिति चेयरमैन राजेंद्र, कटकई की सरपंच कृष्णा देवी, सिलारपुर के सरपंच रतन सिंह, कलवाड़ी के सरपंच बाबूलाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें