फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया अमर शहीद विकास शर्मा की मूर्ति अनावरण

Sat, 29 Mar 2025 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो23शहीद की मूर्ति अनावरण के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद स्वास्थ्य मंत्री।स्रोत: - फोटो : सौ शैया अस्पताल के पास खड़ी नई एंबुलेंस।
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शनिवार को जिला के गांव राता खुर्द में भारतीय वायुसेना के शहीद विकास शर्मा की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शहीद विकास शर्मा की वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शहीद विकास शर्मा का यह अदम्य साहस और बलिदान देश सदैव याद रखेगा। कोई भी शहीद किसी गांव या प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है। हमें शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। शहीद विकास शर्मा का जन्म 17 सितंबर 2000 को गांव राता खुर्द में एक साधारण किसान परिवार में हुआ। उनके पिता विष्णु दत्त शर्मा और माता सावित्री देवी के स्नेह में पले-बढ़े विकास ने बचपन से ही देश सेवा का सपना देखा। वर्ष 2019 में मात्र 19 वर्ष की आयु में वे भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए। वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश के आमला में अपने साथी की जान बचाते हुए उन्होंने वीरगति प्राप्त की। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन से हुई। इसके बाद देशभक्ति से ओतप्रोत रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व विधायक सीताराम, मनीष मित्तल, जिला अध्यक्ष यतेन्द्र राव, पूर्व अध्यक्ष दयाराम, हेमंत शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें