फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग दोबारा शुरू करेगा स्कूलों में वैक्सीन लगाने का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते ग्राफ को रोकने के लिए एक बार फिर से अभियान चलाकर स्कूलों में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी टीमें बनाकर तैयारी पूरी कर ली है। वहीं विभाग को वैक्सीन भी उपलब्ध करवा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गठित की गई टीमें पीएचसी स्तर व विभिन्न गांवों की स्कूलों में जाकर वैक्सीन लगाने का कार्य करेगी। नांगल चौधरी में डबल डोज लगाने का कार्य लगभग शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य कर्मचारियों सहित 300 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है। शुक्रवार को नांगल चौधरी सीएचसी में 50 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी इंचार्ज डॉ. अशोक यादव ने बताया कि टीकाकरण के दूसरे अभियान में सोमवार से स्कूलों में टीमें जाकर वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू करेेगी। जिसके लिए चार टीमें बनाई गई है। स्कूलों में लगने वाली वैक्सीन के लिए विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि स्कूलों का अवकाश होने के कारण टीकाकरण धीमी गति से हो रहा है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने के साथ ही वैक्सीन लगवाने और सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सरकार की गाइडलाइन अनुसार शाम 6 बजते ही बाजार बंद हो जाते हैं, लेकिन कुछेक दुकानदार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। मगर जैसे ही नगर पालिका कर्मचारी व पुलिस कर्मचारी बाजार पहुंचते हैं तो वे शटर डाउन कर अंदर दुबक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें