फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नई अनाज मंडी में 93 बच्चों की स्वास्थ्य जांच

Wed, 27 Nov 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला प्रशासन की ओर से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के उत्थान के लिए दूसरे दिन भी नई अनाज मंडी में 93 बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की गई। मौके पर पर जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि बनाए गए।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि 27 नवंबर को राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला माजरा खुर्द में, 28 को बाल भारती पब्लिक स्कूल निजामपुर रोड नांगल चौधरी में, 29 को मदर्स च्वाइस प्ले स्कूल खोड मोड़ अटेली में और 2 दिसंबर को यदुवंशी स्कूल बाढडा रोड सतनाली में सुबह 9 से सांय 5 बजे तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्वास्थ्य जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें