फोटो 8गुजरवास गांव में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में मौजूद चिकित्स
मंडी अटेली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को गांव गुजरवास में स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीति यादव की स्वास्थ्य टीम ने 43 लोगों की बीपी, शुगर एवं खून आदि की जांच की।
दवाइयां निशुल्क वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ करते हुए सरपंच वर्षा रानी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं। इसलिए उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच जरूरी है। वर्षा रानी ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करना पुण्य का कार्य है। डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि बारिश के मौसम में शरीर की पाचन शक्ति कम हो जाती है। इसलिए हमें हल्का और ताजा भोजन करना चाहिए।
इस अवसर पर सेंट जॉन ब्रिगेड ऑफिसर डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर, शिक्षाविद ओमप्रकाश चौहान, एएनएम पूजा, विकेश कुमार, आशा वर्कर हंसा वर्मा, सुशीला गोठवाल भी मौजूद रहे।