फोटो 11प्रेरणादायक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पढ़ने के तरीके बताते हुए सुरजपाल बेनीवाल ।स
मंडी अटेली। खंड अटेली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर में बुधवार को प्रार्थना सभा में प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सुरजपाल बेनीवाल ने विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए तरीके बताए। जैसे शिक्षा में नवाचार, अध्यापकों का सम्मान, नैतिक मूल्यों को बढ़ावा, मेरिट लाने के तरीके, एक बार में उत्तर याद करने की विधि, परीक्षा भय से मुक्ति, मोबाइल टीवी से बचाव तथा गुस्से पर नियंत्रण आदि विभिन्न पहलुओं को बताकर विद्यार्थियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कवि त्रिलोकचंद ने भी शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। इस मौके पर प्रवक्ता कुसुम यादव, प्रवक्ता अंजू कुमारी, मीनाक्षी, प्रियंका, मनजीत, प्रदीप, सत्येंद्र, भूप बाबु, उमा, कुसुम सैनी, गायत्री उपस्थित रहे।