फोटो संख्या:63- राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य की जांच करते चिक
कनीना। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला कनीना मंडी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 30 की जांच की गई। इसमें आठ में खून की कमी, चार बच्चों के दांतों में समस्या, एक बच्चे में जीभ से संबंधित समस्या पाई गई।
उप नागरिक अस्पताल कनीना के डॉ. विनय शर्मा, डॉ. निकिता शर्मा व उनकी टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. विनय शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है जिसमें एनीमिया, दंत चिकित्सा, चर्म रोग के अलावा अन्य प्रकार की बीमारियों की जांच कर उनको नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर भेजकर उपचार कराया जाता है। डॉ. निकिता शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि समय-समय पर अपने शरीर की जांच करवाते रहना चाहिए ताकि कोई बीमारी आए तो उसका हमें समय पर पता लग जाए। मुख्य अध्यापिका मीना देवी ने कहा खून की कमी को दूर करने के लिए हमें दूध, हरी सब्जियां व फल का प्रयोग करना चाहिए ताकि एनीमिया होने से बचा जा सके। गर्मी के मौसम में समय पर भोजन के साथ दूध, दही, लस्सी, तरबूज, गन्ने के जूस का प्रयोग करना चाहिए।