फाेटो संख्या:60- पावरग्रिड कॉर्पोरेशन के औद्योगिक भ्रमण पर जाने से पहले विश्वविद्यालय कुलपति प्
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की ओर से विद्यार्थियों को भिवाड़ी स्थित पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के 500 केवी, 250 मेगावॉट हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) सबस्टेशन का भ्रमण कराया गया।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक विद्युत संचरण प्रणालियों की कार्यप्रणाली से अवगत कराने और औद्योगिक अनुभव प्रदान करना रहा। औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने एचवीडीसी सिस्टम की तकनीकी व परिचालन संरचना का प्रत्यक्ष अध्ययन किया। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के मुख्य प्रबंधक बजरंग व प्रबंधक भावेश मीणा ने एचवीडीसी तकनीक की संरचना, संचालन और रखरखाव संबंधी जानकारी प्रदान की।
सत्र में 12-प्लस एचवीडीसी कांफिग्युरेशन कंवर्टर ट्रांसफॉर्मर, स्विच यार्ड लेआउट, एसी फिल्टर बे डिजाइन, जीआईएस संचालन व प्रोटेक्टिव रिले समन्वय से जुड़ी महत्वपूर्ण अवधारणाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने समझा कि एचवीडीसी तकनीक किस प्रकार लंबी दूरी तक अत्यधिक क्षमता वाली, उच्च दक्षता और न्यूनतम विद्युत क्षति के साथ बिजली संचरण को संभव बनाती है।
भ्रमण का आयोजन विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने मार्गदर्शन तथा विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के डॉ. मुनीश मानस के समन्वयन में हुआ। विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आकाश सक्सेना एवं प्रो. राजेश कुमार दुबे ने पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का सहयोग एवं तकनीकी समर्थन प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।