फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के विद्यार्थियों के किया एफआरआई का शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) का शैक्षणिक दौरा किया। इस दल में समाजशास्त्र विभाग के 27 विद्यार्थियों व शोधार्थियों के साथ तीन संकाय सदस्य सम्मिलित हैं।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान के पैथोलॉजी संग्रहालय, सोशल फॉरेस्ट्री संग्रहालय, सिल्वीकल्चर संग्रहालय, टिंबर संग्रहालय व एंटोमोलॉजी संग्रहालय का अवलोकन किया। इसके माध्यम से उन्हें वन जैव-विविधता, पौधों के रोग, सतत वानिकी पद्धतियां, कीट पारिस्थितिकी, लकड़ी के उपयोग व भारत में वन प्रबंधन के ऐतिहासिक विकास की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई।
इससे विद्यार्थियों को यह समझने में सहायता मिली कि वैज्ञानिक ज्ञान किस प्रकार संरक्षण व सतत विकास में योगदान देता है। विभाग के संकाय सदस्यों ने वनों की कटाई, जैव-विविधता ह्रास व जलवायु परिवर्तन जैसी समकालीन चुनौतियों के समाधान में एफआरआई जैसे संस्थानों की भूमिका पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें